Set Curd Faster (दही को तेजी से सेट करें): दही कितने घंटे में जम जाता है? क्या सिर्फ 15 मिनट में दही जमा सकते हैं? दही जल्दी जम जाए इसके लिए क्या करना चाहिए, दही नहीं जम रहा तो क्या करना चाहिए, घर में दही खत्म हो गया तो क्या करना चाहिए, बिना दही के दही कैसे जमाना है, क्या कच्चे दूध से दही जमाया जा सकता है, आखिर दही क्या है उम्र बढ़ाने का सबसे आसान तरीका…

नमस्कार दोस्तों बूझो.इन परिवार में आपका स्वागत है। अगर आपको ऐसे ही दिचस्प हैल्थी फुड का सेवन करना है तो हमारी पोस्ट को लाइक , कमेन्ट और शेयर जरूर कीजियेगा ताकि हमें भी उम्मीद की किरणे मिलती रहे ।
Set Curd Faster
How To Make Curd: भारतीय किचन में महिलाएं दही (curd) का काफी इस्तेमाल करती हैं। इसे खाने का स्वाद तो दोगुना हो ही जाता है साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग खाने में दही का सेवन करना पसंद करते हैं। वैसे तो दही बाजार में भी मिलता है लेकिन पौष्टिकता और मिलावट को ध्यान में रखते हुए महिलाएं घर पर ही दही बनाना चाहती हैं लेकिन अक्सर महिलाओं की शिकायत रहती है कि दही टाइट नहीं होता है इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. अगर दही जमाते समय आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो समझ जाइए कि आप इस प्रक्रिया में कुछ गलती कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आप घर पर बाजार जैसा टाइट और परफेक्ट दही कैसे सेट कर सकते हैं।
दही कितने घंटे में जम जाती है? क्या सिर्फ 15 मिनट में दही जमा सकते हैं? दही जल्दी जम जाए इसके लिए क्या करना चाहिए, दही नहीं जम रहा तो क्या करना चाहिए, घर में दही खत्म हो गया तो क्या करना चाहिए, बिना दही के दही कैसे जमाना है, क्या कच्चे दूध से दही जमाया जा सकता है, आखिर दही क्या है उम्र बढ़ाने का सबसे आसान तरीका…
अगर दही बनाते समय आपके मन में ऐसे ही हजारों सवाल आते हैं तो यहां आज हम आपके हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे. तो फटाफ और गढ़ी दही बनाने की और ट्रिक्स और टिप्स के लिए हमारे साथ बने रहें…
अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आप दही के महत्व को जरूर जानते होंगे। ताजा दही के साथ परोसने पर हर व्यंजन बेहतर हो सकता है। ठंडा, ताज़ा दही हमारे खाने के स्वाद को इतना बेहतर बना देता है कि हममें से कई लोग इसके बिना एक दिन भी नहीं रह सकते हैं। सादा दही ही नहीं, लस्सी, रायता, कढ़ी और कई अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए भी हमें इसकी आवश्यकता होती है। घर का बना दही किसी भी दिन बाजार से खरीदे हुए दही से बेहतर होता है।
बिना दही के दही कैसे बनाये | How to make curd without curd
1. एक कटोरी में गुनगुना दूध लें। इसमें आधा नींबू निचोड़ लें।
2. अब चम्मच की सहायता से धीरे-धीरे मिलाएं।
3. इस बाउल को ढककर 12 घंटे के लिए रख दें।
4. आप इसे सूती कपड़े से ढक सकते हैं। यह ज्यादा देर तक गर्म रहेगा और दही ज्यादा अच्छा बनेगा।
फटाफट दही कैसे बनाये | How to make curd instantly
दही को जल्दी जमाने के लिये कढ़ाई में थोडा़ सा गरम पानी डाल दीजिये.
इसमें दही वाला बर्तन रखें और इसे बंद कर दें।
इसे दो घंटे के लिए किसी ऐसे कोने में रख दें जहां का तापमान थोड़ा गर्म रहता है।
2 घंटे बाद चैक करें। दही जम जाना चाहिए।
मिर्च से दही कैसे बनाये | How to make curd with chilli
दूध को उबालें और गुनगुना होने तक ठंडा करें।
इसमें हरी मिर्च को डंठल सहित डाल दीजिए।
इसे एक साथ सूखने दें और इसे गर्म कपड़े से ढक कर छोड़ दें।
सुबह तक दही जम जायेगा।
और देखे: How to Use Chopstick | Chopsticks से कैसे खाया जाता है खाना? जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका