Mango Ketchup Recipe: पिज्जा हो या बर्गर या बिना केचप वाला चीला-पराठा, किसी भी चीज का स्वाद अच्छा नहीं लगता.

नमस्कार दोस्तों बूझो.इन परिवार में आपका स्वागत है। अगर आपको ऐसे ही दिचस्प हैल्थी फुड का सेवन करना है तो हमारी पोस्ट को लाइक , कमेन्ट और शेयर जरूर कीजियेगा ताकि हमें भी उम्मीद की किरणे मिलती रहे ।
Mango Ketchup Recipe
कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें केचप खाना बहुत पसंद होता है। टोमैटो केचप तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन कभी मैंगो केचप खाई है, अगर नहीं तो आज ही हमारी बताई रेसिपी से इसे बनाकर देखें. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है।
पिज्जा हो या बर्गर या बिना केचप के चीला-पराठा, इनका स्वाद अच्छा नहीं लगता। रेडीमेड केचप आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज हम आपको मैंगो केचप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, यह इतना आसान है कि आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। इस केचप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि आप घर पर मैंगो केचप कैसे बना सकते हैं।
मैंगो केचप मैंगो केचप बनाने की सामग्री | Ingredients of mango ketchup
- आम – 5
- अदरक – 1 टेबल स्पून (कटा हुआ)
- सिरका – 3 बड़े चम्मच
- नमक – 1 छोटा चम्मच
- चीनी – आधा कप
- व्हाइट वाइन – आधा कप
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- लौंग – 1
- दालचीनी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- पानी – आधा
और देखे: Chocolate Oreo Cake | चॉकलेट ओरियो केक | Oreo Lovers Dream Dessert | Oreo Chocolate Cake Recipe
मैंगो केचप रेसिपी | How to make Mango Ketchup
- Mango केचप बनाने के लिए सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धोकर छील दीजिये।
- इसके बाद आप इसकी गुठली अलग कर लें और गूदे को अलग कर लें।
- पल्प को मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर रख दीजिए।
- इसके बाद आप एक पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रख दीजिए।
- जब यह काफी गर्म हो जाए तो आप इसमें आम का गूदा डाल दें।
- अब आम के गूदे के साथ सारे मसाले डालें।
- इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से पका लें।
- फिर इसमें आधा कप पानी और चीनी डालकर करीब 10 मिनट तक पकने दें।
- जब मिश्रण आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसे एक कंटेनर में डालकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
- अब आप जब चाहें इसे खा सकते हैं।