लिट्टी चोखा (litti chokha) बिहार, झारखंड में खाया जाने वाला एक पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन है। आप इसे लंच, डिनर या छुट्टियों में खा सकते हैं। इसके अंदर की फिलिंग सत्तू से बनाई जाती है और इस लिट्टी को बैंगन के चोखे (भुर्ता) या आलू के चोखे के साथ खाया जाता है। वेज चोखा और टमाटर की चटनी भी साथ में बनाई जाती है। तो आइये लिट्टी चोखा बनाना शुरू (litti chokha recipe) करते हैं। देखिये लिट्टी चोखा की यह हिंदी रेसिपी (litti chokha recipe in hindi)।

नमस्कार दोस्तों बूझो.इन परिवार में आपका स्वागत है। अगर आपको ऐसे ही दिचस्प हैल्थी फुड का सेवन करना है तो हमारी पोस्ट को लाइक , कमेन्ट और शेयर जरूर कीजियेगा ताकि हमें भी उम्मीद की किरणे मिलती रहे ।
Litti Chokha Recipe
लिट्टी के लिए सामग्री | Ingredients for Litti
गूंथने के लिए
- गेहूं का आटा – 4 कप (400 ग्राम)
- अजवाईन – 1/2 छोटा चम्मच
- घी या तेल – 1/2 कप
- बेकिंग सोडा – 1/3 छोटा चम्मच
- नमक – 3/4 छोटी चम्मच
स्टफिंग के लिए सामग्री | Ingredients for stuffing
- सत्तू – 200 ग्राम (2 कप)
- अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च – 2-4
- हरा धनिया – 1/2 कप बारीक कटा हुआ
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- सरसों का तेल – 2 छोटे चम्मच
- अचार का मसाला – 2 बड़े चम्मच
- नीबू – 1 नीबू का रस
- काला नमक – आधा छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
और देखे: Dal Batti | दाल बाटी रेसिपी | | राजस्थानी दाल बाटी चूरमा | Rajasthani Dal Baati Churma
चोखा के लिए सामग्री | Ingredients for Chokha
चोखा पारंपरिक तरीके से सिर्फ हरी मिर्च और नमक डालकर बनाया जाता है, टमाटर, अदरक और हरा धनिया डालने से चोखा और भी स्वादिष्ट बनता है।
- बड़ा बैंगन – 400 ग्राम (1 या 2 बैंगन)
- टमाटर – 250 ग्राम (4 मध्यम आकार के टमाटर)
- हरी मिर्च – 2-4 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 1/2 इंच (बारीक कटा) हुआ लम्बा टुकड़ा
- हरा धनिया – (बारीक कटा हुआ) 2 टेबल स्पून
- नमक – स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- सरसों का तेल – 1-2 छोटी चम्मच
और देखे: Bhindi Masala Curry Recipe | ढाबा स्टाइल भिंडी masala करी | Bhindi ki gravy recipe
विधि – लिट्टी चोखा कैसे बनाएं | How to make Litti Chokha
लिट्टी के लिए आटा गूंथ लें
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, मैदा में घी, बेकिंग सोडा, अजवायन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये। गुंथे हुए आटे को आधे घंटे के लिए ढक कर दीजिए। लिट्टी बनाने के लिये आटा अब तैयार है।

लिट्टी के लिए स्टफिंग कैसे बनाएं | How to make Stuffing for Litti
अदरक को धोइये, छीलिये और बारीक कतर लीजिये (कद्दूकस भी कर सकते हैं)। हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक काट लीजिये। धनिया साफ कर रह दीजिये , धोइये और बारीक टुकड़ो में काट लीजिये। सत्तू को किसी बर्तन में निकालिये, कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, नीबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा, सरसों का तेल और अचार का मसाला डालिये, अगर पीठी सूखी लगे तो 4-5 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये। डालिये, पिठ्ठी को इतना गीला कर लीजिये कि लड्डू बांधने पर बंध जाये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये, सत्तू की पिठ्ठी तैयार है।
लिट्टी कैसे बनाते है | How to make Litti
आटे से मध्यम आकार के गोले बना लें। आटे को उँगलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में बेलिये, प्याले जैसा बना लीजिये, इस पर 1-1 1/2 छोटी चम्मच पीठी रखिये और आटे को चारों तरफ से उठाकर गोल कर लीजिये। हथेली से दबा कर हल्का सा चपटा कर लीजिये, लिट्टी तलने के लिये तैयार है।
ओवन को गरम कीजिये, स्टफ्ड बॉल्स को ओवन में रखिये और ब्राउन होने तक तल लीजिये। (परंपरागत रूप से लिट्टी को ऊपर से बेक किया जाता है)
लिट्टी के लिए चोखा कैसे बनाएं | How to make Chokha for Litti
बैगन और टमाटर को धो कर भूनिये, ठंडा कीजिये, छिलका उतारिये, प्याले में रखिये और चमचे से मैश कर लीजिये, कटे हुये मसाले और नमक, तेल डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये। लीजिए बैंगन का चोखा तैयार है।
अगर आप लहसुन और प्याज पसन्द करते हैं तो लहसुन की 5-6 कलियाँ छील कर बारीक काट लीजिये और एक प्याज छील कर बारीक काट कर इस बैंगन में मिला दीजिये।


आलू का चीखा | Aloo ka Chikha
4-5 उबले आलू छील कर बारीक तोड़ लीजिये, कतरा हुआ अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, लाल मिर्च, नमक, आलू का चोखा तैयार है।

चोखा को प्याले में निकालिये, गरमा गरम लिट्टी को पिघले हुये घी में डुबाइये, लिट्टी को बीच से तोड़ कर घी में डुबा सकते हैं, चोखा, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।

भोजन परोसिये
चोखा को प्याले में निकालिये, गरमा गरम लिट्टी को पिघले हुये घी में डुबाइये, लिट्टी को बीच से तोड़ कर घी में डुबा सकते हैं, चोखा, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।
और देखे: Bhel Puri Recipe | मुंबई street स्टाइल भेल पूरी
लिट्टी चोखा कहाँ से है?
लिट्टी एक मुख्य व्यंजन है जो बिहारी व्यंजनों का एक हिस्सा है। यह और कुछ नहीं, केवल गेहूं के आटे की टिकिया है जिसे नमकीन करके बेक किया गया है। लिट्टी को सत्तू (तले हुए बेसन) और कुछ खास मसालों से भरकर घी के साथ परोसा जाता है।
क्या लिट्टी चोखा अस्वस्थ है?
लिट्टी चोखा एक स्वस्थ संयोजन है क्योंकि इसमें बहुत अधिक खाना पकाने का तेल नहीं मिलाया जाता है। दोनों को या तो भुना जाता है या बेक किया जाता है। बेशक, देसी घी इसकी कैलोरी में जोड़ता है लेकिन आप इससे बचना चुन सकते हैं या इसका थोड़ा सा उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, शुद्ध देसी घी आपके परिष्कृत तेलों के विपरीत स्वास्थ्य लाभों के अपने सेट के साथ आता है।
क्या लिट्टी चोखा एक राजस्थानी व्यंजन है?
क्या लिट्टी चोखा एक राजस्थानी व्यंजन है?
लिट्टी चोखा एक पारंपरिक बिहारी और झारखंड का व्यंजन है जो राजस्थानी बाटी से काफी मिलता-जुलता है लेकिन फिर भी बहुत अलग है। लिट्टी आटे से बनी ब्रेड होती है और इसमें सत्तू की स्टफिंग की जाती है और चोखा बैंगन, आलू या टमाटर का उपयोग करके बनाया जाने वाला साइड डिश है।